परसिया: न्यूटन के पार्षद पर दुर्गा पूजा पंडाल में महिलाओं से अभद्रता का आरोप, दोनों पक्षों ने परासिया थाने में शिकायत की
न्यूटन में दुर्गा पूजा पंडाल में महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप वार्ड नौ के पार्षद जयंत राय पर लगा है। महिलाओं ने रविवार को तीन बजे परासिया थाने मे ंआकर शिकायत की। पार्षद और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। दूसरे पक्ष ने शाम साढे छह बजे न्यूटन पुलिस चौकी में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।