टीकमगढ़: परिषद बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों ने लिया हरियाली का संकल्प, अमृत हरित महाअभियान में किया पौधारोपण
टीकमगढ़ में अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत आज गुरुवार को शाम 5 बजे नगर पालिका परिसर स्थित पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिषद की बैठक के उपरांत डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।