जांजगीर: मूसलाधार बारिश से जांजगीर शहर जलमग्न, मुख्य चौक तालाब में तब्दील
जांजगीर-चांपा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। कलेक्ट्रेट चौक, नेताजी चौक, बीटीआई चौक और मुख्य मार्ग पानी में डूब गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। कलेक्ट्रेट चौक एक बार फिर तालाब में तब्दील हो गया और आसपास की कई दुकानों में पानी घुस गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई नहीं होने से।