पुष्पराजगढ़ में वाटरशेड कार्यों का निरीक्षण 🌾💧
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने ग्राम पंचायत जीलंग (पुष्पराजगढ़) में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत विकास कार्यों का जायजा लिया।
नादपुर स्थित कस्टम हायरिंग सेंटर का मुआयना कर स्थानीय किसानों को न्यूनतम दरों पर आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जीलंग की पहाड़ी स्थित प्राकृतिक जल स्रोत (स्प्रिंग शेड), चेक डैम और तालाबों के संरक्षण व विकास कार्यों का अवलोकन किया।
ग्रामीणों और किसानों से सीधे संवाद कर स्थानीय विकास व खेल मैदान की बाउंड्रीवॉल के संबंध में सुझाव लिए।
#anuppur
#JansamparkMP
25 views | Anuppur, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026