भानपुरा: सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, भानपुरा में दो आरोपी गिरफ्तार
अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भानपुरा पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सट्टा अंक लिखकर अवैध लाभ कमा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान बड़ा महादेव रोड स्थित रेवा नदी के पास भील बस्ती छत्री निवासी मानसिंह भील को सट्टा लिखते हुए पकड़ा गया।