पटना ग्रामीण: पटना सिटी में नवविवाहिता शादी के लाल लहंगे में प्रेमी के साथ फरार, ससुराल वालों की पूछताछ में खुला मामला
शादी के महज कुछ घंटों बाद ही एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ शादी के लाल जोड़े में फरार हो गयी। यह हैरान कर देने वाली घटना पटना सिटी के दीवान मोहल्ले से सामने आई है, जहां ज्योति की गुरुवार को शादी गुड्डू नामक युवक से हुई थी। शुक्रवार को जैसे ही वह पटना सिटी के दिवान मोहल्ला स्थित ससुराल पहुंची, रात में अपने प्रेमी को बुलाकर फरार हो गई।