गंगधार झालावाड़
नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ में पर्युषण महापर्व की धूम!
जैन धर्म के पावन ग्रंथ 'कल्पसूत्र' के वाचन के साथ तीर्थ स्थल पर भक्ति का माहौल चरम पर है। पूज्य साध्वीश्री राजरत्नाश्रीजी म.सा. के सानिध्य में देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालु तप, स्वाध्याय और आराधना में लीन हैं।देवास के मनीषकुमार बागमल जैन परिवार द्वारा ध्रुवसेन राजा का रूप धर गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कल्पसूत्र शोभायात्रा।प्रतिदिन सामूहिक प्रार्थना, प्रभातफेरी, पक्षाल, पूजन, प्रतिक्रमण और शाम को भव्य भक्ति-भावना।आज की विशेष तैयारी भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक का भव्य वरघोड़ा, 14 स्वप्नों का वाचन और पालनाजी की बोलियां! आध्यात्मिक रोशनी और भक्ति-रस से सराबोर नागेश्वर तीर्थ में आप भी वर्चुअल दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
जय जिनेंद्र!#NageshwarParshwanath #ParyushanMahaparv #Kalpasutra #Jainism #LordMahavira JainFestival UnhelNageshwar BhaktiSangeet JainTirth Paryushan2026 ShriSangh