हाथरस: सादाबाद में बिजली का पोल लगाने को लेकर हुए विवाद में हंगामा, युवक को गाड़ी में बैठाने पर महिला की पुलिस से हुई नोंकझोंक
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र में बिजली का पोल लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची थी।
मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला ने अपने पड़ोसी दुकानदार पर आरोप लगाया है कि उसके घर के ऊपर जबरन बिजली का पोल लगवाया जा रहा है। इसी विवाद के दौरान जब पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक व्यक्ति को थाने ले जाने हेतु गाड़ी में बैठाया, तो महिला उग्र हो गई और उसने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा युवक को गाड़ी में बैठाते ही महिला और पुलिस के बीच काफी देर तक तीखी नोंकझोंक चली, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अंततः पुलिस ने महिला को काफी समझाया-बुझाया और उसके बाद युवक को अपने साथ थाने ले गई।
Hardoi, Hardoi | Oct 15, 2026