उचकागांव: ऊंचकागांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर को मनेगा भाई दूज
प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को गोवर्धन पूजा का त्योहार श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर सुबह-सवेरे अपने घरों के बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई. इसके बाद विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना की. महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. व