लखीसराय: जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षित बचपन-सुरक्षित भविष्य अभियान को लेकर स्कूल प्रधानाचार्यों के साथ बैठक आयोजित
लखीसराय जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के निर्देश पर सोमवार की दोपहर 1:30 बजे डालसा सचिव विधानंद सागर के प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।