लखीसराय: DRM ने अशोक धाम रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
दानापुर डिवीजन के DRM जयंत कुमार चौधरी बुधवार की अपराह्न 12 बजे निरीक्षण के लिए अशोक धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे. DRM ने वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उक्त रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म एवं फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द करने तथा यात्री सुविधाओं में इजाफा करने को लेकर DRM ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया. मौके पर कई डिविजनल अधिकारी भी मौजूद थे.