लखीसराय: माघी पूर्णिमा पर बड़हिया के BNM कॉलेज गंगा घाट सहित जिले के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
जिले के विभिन्न नदी घाटों पर माघी पूर्णिमा के मौके पर आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है. बुधवार की पूर्वाह्न 9 बजे बड़हिया के BNM कॉलेज गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. माघी पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु नदियों में आस्था की डुबकी लगाई और मंदिरों में पूजा अर्चना की . मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से पुण्य दायक फल मिलता है.