लखीसराय: लखीसराय से विकास मित्रों की बस को DDC ने पटना में आयोजित क्षमतावर्धन कार्यक्रम के लिए रवाना किया
पटना में माननीय मुख्यमंत्री की प्रस्तावित उपस्थिति में बुधवार 12 फरवरी को बिहार राज्य के विकास मित्रों का एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखीसराय से विकास मित्रों की बस को पटना भेजा गया है. मंगलवार की अपराह्न 10 बजे DDC सुमित कुमार ने विकास मित्रों की बस को हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए रवाना किया.