लखीसराय: रामपुर गांव से गोली मारकर जख्मी करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मंगलवार की अपराह्न 12:30 बजे रामपुर गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले अनेग सिंह के पुत्र अमर कुमार उर्फ अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. 5 जनवरी 2025 की सुबह कुछ लोग रामपुर गांव में हथियार से लैस होकर एक व्यक्ति के पैर में गोली मारकर जख्मी कर दिया था. मामले में अमर कुमार सहित 9 लोग नामजद है. आरोपी फरार चल रहा था.