निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में पुष्पेंद्र सिंह राजावत ने तहसीलदार का अतिरिक्त कार्यभार संभाला, छोटीसादड़ी में परमार ने पद संभाला
गुरुवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में पुष्पेंद्र सिंह राजावत ने तहसीलदार पद का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया है। राजावत वर्तमान में निम्बाहेड़ा में उप पंजीयक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और अब इसके साथ तहसीलदार पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वहीं दिवेशकांत परमार ने छोटीसादड़ी के नए तहसीलदार के रूप में कार्यभार ग्रहण