सेन्हा: कंडरा चौक पर पुलिस कार्रवाई: पिकअप से तस्करी कर ले जा रहे 5 पशु जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा चौक में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे कार्रवाई करते हुए तस्करी के लिए ले जाए जा रहे पांच पशुओं को जब्त किया। जानकारी के अनुसार पशु तस्कर उड़ीसा राज्य के राउरकेला से एक पिकअप वाहन में पशुओं को क्रूरता के साथ लादकर ला रहे थे। इसी बीच वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर कंडरा चौक में वाहन जांच अभियान चलाया गया