जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सड़क किनारे खड़ी दो पिकअप वाहनों को मारी जोरदार टक्कर; बाल-बाल बचे चालक
जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ापीपल के समीप जीटी रोड पर बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कहर बरपाया। अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो पिकअप वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस भीषण हादसे में गनीमत यह रही कि दोनों पिकअप वाहनों के चालक उस समय गाड़ियों से बाहर थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
अनियंत्रित होकर डिवाइडर के पास खड़े वाहनों पर चढ़ा ट्रक
मिली जानकारी के अनुसार, राजगंज की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक (संख्या- JH 10 BH 8476) अचानक अनियंत्रित हो गया। उसने डिवाइडर के दोनों ओर खड़ी दो पिकअप वाहनों (संख्या- JH 10 DC 1333 और JH 10 BJ 3778) को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पिकअप गाड़ियों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं, अनियंत्रित ट्रक का अगला हिस्सा (केबिन) भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर डिवाइडर पर जा चढ़ा।
चालक बाहर होने से टली बड़ी अनहोनी