Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image
image

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देवास परियोजना के निर्माण कार्यों का किया हवाई निरीक्षण देवास-3 एवं देवास-4 को उच्च गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूरा करने के दिए निर्देश उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों को स्थायी पेयजल आपूर्ति होगी सुनिश्चित उदयपुर / जयपुर, 21 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उदयपुर की महत्वाकांक्षी देवास-3 एवं 4 पेयजल परियोजना का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन देवास-3 एवं देवास-4 बांधों के डैम एक्सिस तथा टनल-3 के एडिट 3.15 किमी, 5.325 किमी एवं 9.10 किमी सहित विभिन्न निर्माण स्थलों एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने हवाई निरीक्षण के दौरान परियोजना की वर्तमान प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं पूर्ण सुरक्षा मानकों के अनुरूप तेज गति से पूर्ण किए जाएं, जिससे उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों की वर्तमान एवं भविष्य की पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को वरिष्ठ प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों ने परियोजना के अंतर्गत बांध निर्माण, टनल निर्माण, अन्य प्रमुख निर्माण कार्यों एवं पुनर्वास संबंधी विभिन्न कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

Badgaon, Udaipur | Jun 22, 2026

MORE NEWS

पारिवारिक की लड़ाई सड़क पर बनी तमाशा !#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #udaipurpolice

पारिवारिक की लड़ाई सड़क पर बनी तमाशा !#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #udaipurpolice

Badgaon, Udaipur | Jun 21, 2026

शादी के बाद जैन समाज की युवती ने परिजनों और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल।#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #udaipurpolice

शादी के बाद जैन समाज की युवती ने परिजनों और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल।#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #udaipurpolice

Badgaon, Udaipur | Jun 21, 2026

उदयपुर ब्रेकिंग

खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव तथा जिले के प्रभारी टी रविकांत पहुंचे उदयपुर

प्रभारी सचिव ने यूडीए में चल रहे शहरी सेवा शिविर का किया अवलोकन

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल भी है उपस्थित

प्रभारी सचिव ने शिविर स्थल पर लगी स्टॉल पर जाकर कामकाज की ली जानकारी 

राजस्व प्रकरणों, पट्टा आवेदनों आदि के निस्तारण की प्रकिया का लिया फीडबैक

अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश 

यूडीए सचिव हेमेन्द्र नागर, मुख्य अभियंता संजीव शर्मा सहित सभी अधिकारी है उपस्थित

प्रभारी सचिव ने इससे पूर्व बड़गांव उपखंड की ग्राम पंचायत मदार में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का भी किया निरीक्षण

उदयपुर ब्रेकिंग खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव तथा जिले के प्रभारी टी रविकांत पहुंचे उदयपुर प्रभारी सचिव ने यूडीए में चल रहे शहरी सेवा शिविर का किया अवलोकन जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल भी है उपस्थित प्रभारी सचिव ने शिविर स्थल पर लगी स्टॉल पर जाकर कामकाज की ली जानकारी राजस्व प्रकरणों, पट्टा आवेदनों आदि के निस्तारण की प्रकिया का लिया फीडबैक अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश यूडीए सचिव हेमेन्द्र नागर, मुख्य अभियंता संजीव शर्मा सहित सभी अधिकारी है उपस्थित प्रभारी सचिव ने इससे पूर्व बड़गांव उपखंड की ग्राम पंचायत मदार में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का भी किया निरीक्षण

Badgaon, Udaipur | Jun 21, 2026