बांसगांव: हरनहीं चौकी पर भाई के साथ शिकायत लेकर पहुंची युवती को वकील ने चौकी के अंदर घुसकर पीटा, बांसगांव थाने में दर्ज हुआ केस
हरनहीं पुलिस चौकी पर सोमवार को भाई के शिकायत करने गई युवती ने एक वकील पर पीटने का आरोप लगाया है। युवती ने वकील के विरुध्द बांसगांव थाने में शिकायत पत्र भी दिया है जिसके आधार पर बांसगांव पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती का कहना है कि वकील जब उसे मार रहा था तो हरनहीं पुलिस चौकी के इंचार्ज साहब भी मौजुद थे।