विजयनगर: माली समाज ने राजकीय जिला अस्पताल केकड़ी में भेंट किए 10 पंखे, भीषण गर्मी में भर्ती मरीजों को मिलेगी सुविधा
माली समाज ने एक सराहनीय पहल करते हुए मंगलवार को शाम 5 बजे राजकीय जिला अस्पताल केकड़ी में भर्ती मरीजों की सुविधा के लिए 10 पंखे भेंट किए।गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच यह सहयोग मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।अस्पताल में आयोजित सादे कार्यक्रम में माली समाज के प्रतिनिधि रामगोपाल किरोड़ीवाल ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.नवीन जांगिड़ को पंखे सौंपे।