कसडोल: अवैध शराब बिक्री को लेकर महिलाएं पहुंची गिरौदपुरी चौकी, किया प्रदर्शन
महिलाओं का आरोप है कि गांव में लंबे समय से खुलेआम अवैध महुआ शराब बेची जा रही है। जब भी वे इसका विरोध करती हैं या शिकायत करती हैं, तो शराब बेचने वाले उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और परिवारों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए