गुरूर: व्यापारी दूसरे दिन भी नहीं बता पाया 65 लाख रुपये का स्रोत, मोबाइल और CDR की होगी जांच; पुलिस ने आयकर को भेजा पत्र
Gurur, Balod | May 27, 2026 गुरुर ब्लॉक के पुरूर थाना क्षेत्र में क्रेटा कार से 65 लाख रुपये नकद बरामद होने के मामले में दूसरे दिन भी कारोबारी रकम का स्पष्ट स्रोत नहीं बता पाया। पूछताछ के दौरान पुलिस को संतोषजनक दस्तावेज नहीं मिलने के बाद अब जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। मामले में पुलिस ने रायपुर स्थित आयकर विभाग को पत्र भेजकर पूरी जानकारी सौंप दी है, वहीं मोबाइल फोन और कॉल डिटेल रिक