बड़ौत: चांदनहेड़ी के युवक पर 4 युवकों ने किया मारपीट और गोली चलाने का आरोप, हत्या के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 22, 2025 शुक्रवार को चांदनहेड़ी निवासी सुरेश मलिक ने बड़ौत थाने पर तहरीर दी कि आदित्य निवासी बड़ौत ने अपने 3 साथियों के साथ उससे गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। बड़ौत पुलिस ने रविवार को हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में वांछित आरोपी आदित्य पुत्र मुकेश उपाध्याय निवासी खत्री गढ़ी बड़ौत को गिरफ्तार कर लिया।