तिर्वा: स्कॉलरशिप का भरोसा मिलने पर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने 8 घंटे बाद धरना समाप्त किया
Tirwa, Kannauj | Aug 20, 2026 तिर्वा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्कॉलरशिप न आने से नाराज छात्र-छात्राओं का धरना करीब आठ घंटे बाद समाप्त हो गया। छात्र सुबह नौ बजे से कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों की मांग पर कॉलेज डायरेक्टर मनोज कुमार शुक्ला ने समझाते हुए एक सितंबर तक स्कॉलरशिप आने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।