हरिद्वार: हरकीपौड़ी पर पुलिस ने घाटों पर अतिक्रमण कर रही 14 रेड़ी पटरियों के काटे चालान
रेड़ी पटरियों के चलते हरकीपौड़ी और आसपास के इलाकों में यातायात जाम से निपटने के लिए SP सिटी स्वतंत्र कुमार के आदेश पर पुलिस ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में पुलिस ने घाटों पर अवैध रूप से खड़े 14 रेड़ी पटरियों के चालान काटे और उन्हें दुबारा क्षेत्र में ना आने की हिदायत दी। गुरुवार देर तक यह अभियान चलाया गया।