पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की संदिग्ध मौत, से मचा हड़कंप! एक की हालत गंभीर, जांच के बाद ही होगा खुलासा...!
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में शुक्रवार शाम एक साथ बैठकर शराब पीने के बाद दो लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े और निजी क्लीनिक संचालक जोहितराम खरे शामिल हैं। गंभीर हालत में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ से बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां पार्षद की सिम्स और जोहितराम खरे की अपोलो अस्पताल में मौत हो गई। मौत की असली वजह क्या है? फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं है, मामले में जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
#breakingnews #pamgarh #policenews #crimenews