फर्रुखाबाद: कुठला झील के पास बिजली पोल पर चढ़कर लाइन खींचते समय पोल बीच से टूटा, लाइनमैन गिरकर घायल, अस्पताल में भर्ती
अमृतपुर के गांव कुबेरपुर कुड़रा निवासी 32 वर्षीय राजू पुत्र देशराज संविदा में लाइनमैन है। लाइनमैन राजू कुठला झील के पास सीमेंट के बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन बीच से खींच रहा था। तभी अचानक पल बीच से टूट गया और लाइनमैन राजू नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया।वहां पर डॉ ने बताया कि पैर फैक्चर हैं।