अकोढ़ी गोला: गोलीकांड के आरोपी 'सूर्या डॉन' को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 11 आपराधिक मामले दर्ज
गोलीकांड के आरोपी ‘सूर्या डॉन’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 11 आपराधिक मामले दर्ज रोहतास। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहतास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने और मारपीट के मामले में आरोपी कौशल कुमार उर्फ सोनू पासवान उर्फ सूर्या डॉन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 13 नवंबर को सासाराम के तकिया मोहल्ले से गिरफ्तार किया।