कायमगंज: गांव बाँसमई में एक संदिग्ध युवक ग्राम प्रधान के घर के पास से पकड़ा गया, सीसीटीवी में कैद हुई रात भर की गतिविधियां
नवाबगंज के गांव बांसमई में एक संदिग्ध युवक की गतिविधियों से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। युवक की रात भर की चहलकदमी ग्राम प्रधान के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।ग्राम प्रधान पति सिंटू ने बताया सीसीटीवी फुटेज में युवक देर रात से ही उनके घर के पास बने चकरोड पर कई बार आते जाते दिखाई दे रहा था।