कसिया: तमकुहीराज में भाजपा विधायक डॉ. असीम कुमार ने आयोजित किया होली मिलन समारोह, वरिष्ठ नेताओं का हुआ जमावड़ा
तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार द्वारा अपने कार्यालय पर आयोजित होली मिलन समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि होली बुराई को मिटाने और अच्छाई के रास्ते पर चलकर सौहार्द पूर्ण रहते हुए जीवन यात्रा पूर्ण करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में कृतिमान स्थापित किया है।