जलालपुर: खर्चीली परंपराओं को रोकने के लिए सपा नेता मोहम्मद एबाद ने चलाया अभियान, जलालपुर के दर्जनों गांव में निकाली पदयात्रा
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सपा नेता मो. एबाद ने समाज में फैली तमाम खर्चीली परम्पराओं के विरुद्ध जागरूकता अभियान छेड़ दिया है।जिसके क्रम में उन्होंने मंगलवार को 11 बजे पदयात्रा निकाली।इसके तहत उन्होंने जलालपुर क्षेत्र के संजरपुर,सिकंरदपुर,रुस्तमपुर,अशरफपट्टी, इस्माइलपुर,सैदापुर,सिकरोहर,गंजा,सेहरी आदि गांवों में पदयात्रा निकाली।