जलालपुर: जलालपुर में ड्रोन कैमरे से पीसीएस परीक्षा की सुचिता पर रखी गई नजर
जलालपुर तहसील क्षेत्र के तीन केंद्रों पर पीसीएस की प्री परीक्षा की सुचिता पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई। रविवार को 3 बजे दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव केंद्र पर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में ड्रोन कैमरा उड़ा कर परीक्षा हाल का जायजा लिया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी रहे।