जलालपुर: जलालपुर में भाजपा नगर अध्यक्ष के लिए पांच लोगों ने किया नामांकन, जिला प्रतिनिधि के लिए आए तीन आवेदन
मठिया मंदिर जलालपुर में भाजपा नगर मंडल की चुनाव प्रक्रिया चुनाव प्रभारी बाल्मीक उपाध्याय की देखरेख में मंगलवार 4 बजे संपन्न हुई। जहां नगर अध्यक्ष पद के लिए पांच और जिला प्रतिनिधि के लिए तीन लोंगो ने आवेदन किया।बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि यहां अध्यक्ष के लिए देवेश मिश्र, संदीप गुप्ता,आनंद मिश्र,दीप चंद्र सोनी,नृपेंद्र कुशवाहा ने आवेदन किया।