मालीपुर धवरुवा रोड पर बस से बाइक टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हुई दसवीं की छात्रा को जलालपुर सीएससी से सोमवार देर शाम 4 बजे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि श्यामपुर दरियापुर निवासी छात्रा अनुष्का तिवारी को उसका रिश्तेदार बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी बस से टक्कर हो गई।