जलालपुर: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी के बीच जलालपुर के तीन केंद्रों पर संपन्न हुई पीसीएस की प्री परीक्षा
बाबा बरुआदास पीजी कॉलेज परुइयाआश्रम,नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज जलालपुर और जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव में पीसीएस की प्री परीक्षा रविवार को साढ़े चार बजे सम्पन्न हो गई।इस दौरान परीक्षा की सुचिता को कायम रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ एसडीएम और सीओ ने परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर जमाए रखी। परीक्षा छूटने के बाद जाम रहे।