रामपुर: मोरी गेट के पास पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक पर कड़े से हमला किया, घायल युवक अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Feb 23, 2025 नगर कोतवाली क्षेत्र के मोरी गेट के पास एक युवक ने एक दूसरे युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर कड़े से हमला करके घायल कर दिया है। युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।घटना रविवार की सुबह 11:30 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मेडिकल उपचार के दौरान घायल ने घटना की बात बताई है।