रामपुर: हस्मतगंज गांव में रास्ते के विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट, 3 लोग हुए घायल
Rampur, Rampur | Feb 23, 2025 हसमत गंज गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई,मारपीट की घटना में एक पक्ष का एक युवक दूसरे पक्ष की एक युवती और एक युवक घायल है। घटना रविवार की सुबह 10:30 बजे की है। घटना के तुरंत बाद दोनों घायल पक्ष के लोगों ने थाना अजीम नगर में जाकर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई मेडिकल उपचार के दौरान दोनों घायल पक्ष के लोगों ने घटना की बात मीडिया को बताई।