रामपुर: सैजनी नानकार गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष के 12 लोगों ने दूसरे पक्ष के 2 लोगों को पीटा
Rampur, Rampur | Feb 23, 2025 सैजनी नानकार गांव में जमीनी विवाद को लेकर 12 लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को पीटकर घायल कर दिया, दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। घटना रविवार की सुबह 11:00 बजे की है। घटना के तुरंत बाद घायलों ने घटना की जानकारी थाना गंज पुलिस को दी। थाना गंज पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में घटना की बात घायल ने बताई है।