ललितपुर: ललितपुर पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर चलाया गया जागरूकता अभियान, 103 वाहनों का किया चालान, दो वाहन सीज
पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रवर्तन की कार्यवाही के अंतर्गत 103 वाहनों का एम.वी. एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया एवं 02 वाहनों को सीज किया गया।