फरवरी 2027 में आयोजित होने वाली मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक बोर्ड परीक्षा के सफल, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन की तैयारियों के मद्देनजर आज जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से परीक्षा केंद्रों के चयन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए उपयुक्त परीक्षा केंद्रों के चयन, केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं पर चर्चा की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक बेगूसराय श्री मनीष, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
IPRD Bihar
#begusarai
28 views | Begusarai, Bihar | Nov 6, 2026