गुना नगर: गुना बाईपास पर गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक हुआ क्षतिग्रस्त, चालक परिचालक को आई चोटें
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के गुना बाईपास पर सुबह के समय इंदौर से ग्वालियर की तरफ जा रहा ट्रक गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ट्रक के चालक और परिचालक को चोटें आई है। उनका उपचार कराया गया। ट्रक में विभिन्न वाहनों की एवं इनवर्टर की बैटरियां भरी हुई थी। वहीं ट्रक भी पलटने से क्षतिग्रस्त हो गया।