गुना नगर: वन परिक्षेत्र फतेहगढ़ की सब रेंज विष्णुपूरा में 15 हेक्टेयर वन भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
गुना के वन विभाग फतेहगढ़ की सब रेंज विष्णुपूरा ढीमरपुरा में वन विभाग ने 15 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। वन मंडल जिला अधिकारी अक्षय राठौर ने बताया, वन भूमि से अतिक्रमण हटाकर सीटी खुदवा कर बबुल और अन्य पेड़ पौधों के बीच डलवाए गए है। इस दौरान वन परिक्षेत्र फतेहगढ़ के रेंजर, डिप्टी रेंजर, वन अमला, एसएएफ बल मौजूद रहा। कार्यवाही जारी रहेगी।