गुना नगर: सर्किट हाउस गुना से पंखे और पौधे हुए चोरी, कर्मचारियों ने विभाग में की लिखित शिकायत
गुना सर्किट हाउस में चोरी का मामला सामने आया है। सर्किट हाउस परिसर से बदमाशो ने कलेक्टर द्वारा लगवाए गए पौधे चोरी कर लिए गए। वही परिसर में लगे दो पंखे भी चोरी होना सामने आया है। सर्किट हाउस के स्टाफ ने लोक निर्माण विभाग के उप यंत्री को मामले की लिखित शिकायत की है। 3 जून 2024 को भी सर्किट हाउस की बाउंड्री से ग्रिल चोरी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया था।