गुना नगर: एबी रोड पर पुराने बस स्टैंड के सामने तेज रफ्तार कार ने बछड़े को रौंदा, मौके पर हुई मौत, मामला दर्ज
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र के AB रोड पर पुराने बस स्टैंड के सामने एक तेज रफ्तार कार चालक ने बछड़े को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। फरियादी नितिन रघुवंशी निवासी लुशन का बगीचा कैंट ने पुलिस को बताया, अपने दोस्त पुष्पेंद्र सेन के साथ पुराने बस स्टैंड पर खड़ा था। कार की टक्कर से बछड़े की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।