धनतेरस-दीपावली पर नहीं फंसेगा ट्रैफिक! रायपुर पुलिस का 'हाई-टेक' प्लान तैयार
रायपुर। आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान राजधानी की सड़कों पर सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने 'हाई-टेक' सुरक्षा चक्र तैयार किया है। 'त्रिनेत्र निगरानी प्रणाली' के तहत अब शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त चौराहों पर ITMS कैमरों, गूगल मैप्स और ड्रोन के जरिए 24 घंटे पैनी नजर रखी जाएगी।
#RaipurTraffic #RaipurPolice #DiwaliTraffic #ChhattisgarhNews #TrafficAlert
Raipur, Raipur | Oct 28, 2026