बालाघाट: बालाघाट नगर में पहली मूसलाधार बारिश में घरों में घुसा पानी और सड़के हुई जलमग्न, नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप
बालाघाट नगर मुख्यालय में हुई पहली मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया और अनेक घरों में बारिश का पानी घुस गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ये नजारा 3 जुलाई की सुबह 8 बजे देखने को मिला। जहां सबसे अधिक प्रभावित वार्ड क्रमांक 6 के पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड, चित्रगुप्त नगर और