नवाबगंज: जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सभासदों ने विभिन्न मामलों को लेकर डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की उठाई मांग
नगर पंचायत दरियाबाद के सभासदों ने बुधवार करीब 2 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन दिया गया है जिसमें उन्होंने बताया कि 15 जुलाई 2024 को हुई बोर्ड मीटिंग में सभासदों ने लाइनमैन संदीप कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित किया था। इस प्रस्ताव के आधार पर अधिशासी अधिकारी ने संदीप को नौकरी से हटाने का नोटिस जारी किया।