प्रेस नोट
जिला दतिया
*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत एसडीओपी दतिया ने पुलिस बल के साथ बाजारों का किया भ्रमण, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
दतिया। नवरात्रि त्योहार के पावन पर्व पर एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में भ्रमण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान बाजारों में भीड़भाड़, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नवरात्रि पर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। दतिया पुलिस त्योहार के दौरान नागरिकों की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।