सांजू: नागौर के बुटाटी धाम में 17 मकान जमींदोज, 100 से ज्यादा दुकानें हटाईं गईं
Sanjhu, Nagaur | Nov 23, 2026 नागौर के विश्व प्रसिद्ध बुटाटी धाम में प्रशासन ने 17 पक्के मकानों और 100 से अधिक अस्थाई दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 11 जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण मुक्त कराया गया। पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरी तरह मौके पर मौजूद रहा।