होशंगाबाद नगर: तारहाता छोटी रामजी बाबा समाधि पर देर रात विश्व शांति व सनातन एकता हेतु हनुमान चालीसा, भारत माता आरती का पाठ
नर्मदापुरम के तारहाता स्थित छोटी रामजी बाबा समाधि स्थल पर मंगलवार बुधवार दरमियानी रात विश्व शांति एवं सनातन एकता के उद्देश्य से धार्मिक आयोजन किया गया। रात करीब 1 बजे तक चले आयोजन में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और भारत माता की आरती उतारी। आयोजन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। भक्ति और देशभक्ति के माहौल रहा।